शिक्षा निकेतन विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। Garhwa

अशोक विहार स्थित जिला शिक्षा निकेतन विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।
 जिसमें विद्यालय टॉपर अमन राजा ने 90.80% प्राप्त किया। 
इसी तरह शशिकांत कुमार 72%, अभय कुमार 67%, आसिफ राजा 66.20%, सोनू कुमार 62% तथा जुबिन राजा 61% प्राप्त किया।
 विद्यालय के निदेशक अनिल विश्वकर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षा के कुशल मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है। हमारे विद्यालय का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

Latest News

अवैध राशि कि निकासी को रोकने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  Garhwa