विद्यार्थियों को सामुदायिक पुलिसिंग(Community Policing) के तहत भ्रमण कराया गया। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 
आज जिले के रंका थाना अंतर्गत अवस्थित जैव विविधता पार्क, रंका में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका(श्री रोहित रंजन सिंह) के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक, रंका अंचल(श्री अभिजीत गौतम) एवं थाना प्रभारी, रंका(श्री रवि कुमार केशरी) के साथ मिलकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शेराशाम एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तेटरडीह के विद्यार्थियों को सामुदायिक पुलिसिंग(Community Policing) के तहत भ्रमण कराया गया। भ्रमण के क्रम में सभी बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित किया गया। इस दौरान बच्चों से संवाद कर उन्हें मौलिक अधिकारों, करियर काउंसलिंग, आत्मरक्षा, योग, पीटी, स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों आदि की जानकारी दी गई साथ ही डायल 112, साईबर अपराध, सड़क सुरक्षा, मद्य निषेध, यौन अपराध एवं समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
 इस दौरान बच्चों ने सहज रूप से अपने मन की अभिव्यक्ति व्यक्त करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारी से तरह-तरह के प्रश्न किये, जिसका सरलता से एवं सहज सरल तरीके से उत्तर दिया गया। इस दौरान बच्चे पुलिस के इस पहल से काफी रोमांचित और प्रसन्न दिखे। यह कार्यक्रम स्कूली बच्चों को पुलिस के प्रति अपनेपन और लगाव की भावना को विकसित कर एक चेंज एजेंट के रूप में समाज के सभी लोगों को जागरूक कर सकें इस मकसद से चलाया गया।

Latest News

स्कूल ड्रेस का वितरण साथ हीं बैग तथा वर्ग 3 व 4 के बच्चों के बीच  पुस्तक का भी वितरण किया गया। Kandi