CEIR पोर्टल के माध्यम से चोरी एवं गुम मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद किया गया। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

आज रमकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/चोरी हुए 02 मोबाइल फोन (Realme 11X एवं Motorola G64) को CEIR पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक बरामद किया गया।
बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को थाना प्रभारी रमकंडा (पु0अ0नि0 मुकेश कुमार यादव) द्वारा सुपुर्द किया गया। मोबाइल प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का विवरण निम्नलिखित है:
पवन उरांव, पिता – स्व० राधा उरांव, ग्राम – कुरुमदारी
मनोज मिस्त्री, पिता – स्व० कैलाश मिस्त्री, ग्राम – बिचला टोला
दोनों लाभार्थी थाना – रमकंडा, जिला – गढ़वा के निवासी हैं।
गढ़वा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि मोबाइल गुम/चोरी होने की स्थिति में CEIR पोर्टल पर तुरंत पंजीकरण कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।

Latest News

अवैध राशि कि निकासी को रोकने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  Garhwa