खबर चलने के 24 घंटे के भीतर चेतमा में मौत का तार हटा, विभाग की त्वरित कार्रवाई Latehar

खबर चलने के 24 घंटे के भीतर चेतमा में मौत का तार हटा, विभाग की त्वरित कार्रवाई
महुआडांड़ प्रखंड के चेतमा गांव में पिछले छह महीनों से खतरा बना हुआ झूलता बिजली का तार आखिरकार हटा दिया गया। खास बात यह रही कि जैसे ही यह मामला खबरों में सामने आया, उसके मात्र 24 घंटे के भीतर ही बिजली विभाग ने संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान कर दिया।जानकारी के अनुसार, आंधी-तूफान में गिरा बिजली का खंभा लंबे समय से झुका हुआ था, जिससे तार जमीन के बेहद करीब लटक रहा था। यह स्थिति गांव के बच्चों और राहगीरों के लिए हर समय खतरा बनी हुई थी। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।खबर प्रसारित होने के बाद विभाग सक्रिय हुआ और तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर नया खंभा लगाया गया तथा बिजली तारों को व्यवस्थित कर पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया।समाधान होने के बाद गांव में राहत का माहौल है। ग्रामीणों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि समय रहते कदम उठाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई  बिजली विभाग  के एसडीओ अमित कुमार सिंह,स्कूटिव राजदेव मेहता के  निर्देश में महुआडांड़ बिजली विभाग के कर्मी सकलेन और अन्य कर्मी ने कार्य स्थल में पहुंच कर समधान की !

Latest News

खबर चलने के 24 घंटे के भीतर चेतमा में मौत का तार हटा, विभाग की त्वरित कार्रवाई Latehar