महज 24 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। Kandi

कांडी । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  के निर्देश के बाद गढ़वा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में तेजी देखने को मिली। कांडी प्रखंड के ग्राम डुमरसोता गांव निवासी भीम शर्मा, जो गंभीर मोटर न्यूरॉन रोग से पीड़ित हैं, उनके इलाज के लिए महज 24 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पताल में उनका प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि बेहतर उपचार के लिए मरीज को जल्द ही  रांची रिम्स रेफर किया जा सकता है, ताकि उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सके।
इस पूरे मामले में समाजसेवी सह दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर की पहल अहम रही। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर एक्स  के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मदद की गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल गढ़वा उपायुक्त को निर्देश दिया कि मरीज को समुचित एवं बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आई

Latest News

उंचरी में अवैध बूचड़खानों को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Garhwa