11 हजार बिजली के शॉर्ट सर्किट से किसानों का तैयार गेहूं का फसल जलकर हुई राख Kandi

11 हजार बिजली के शॉर्ट सर्किट से किसानों का तैयार गेहूं का फसल जलकर हुई राख 
कांडी: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनकट में शनिवार की सुबह लगभग 9:30 बजे 11 हजार बिजली की तार एवं बांस के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से गांव के किसानों के गेहूं जलकर राख हो गई। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 11 हजार बिजली के तार एवं बांस के बीच संपर्क होने से शॉर्ट सर्किट हो गई इसके बाद आग पकड़ लिया। जबकि साथ में जर्जर अवस्था में एलटी का तार लगा हुआ है। 
वहीं आग लगने से जिसमें बिंदेश्वर मेहता, अशोक मेहता, अनुज मेहता सीताराम मेहता एवं संतोष मेहता का गेहूं जलकर राख हो गया। सभी को मिलाकर लगभग 10 कट्ठा में गेहूं जला है। आग लगाते देख ग्रामीणों ने टूट पड़ा और काफी प्रयास के बाद मोटर पंप लगा कर आग को बुझाया। जिससे और फसल एवं अन्य सामग्री के नुकसान होने से बचाया जा सकता।

Latest News

उंचरी में अवैध बूचड़खानों को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Garhwa