रामनवमी की तैयारी जोरों पर, लोहरसी शिव मंदिर में गमछा वितरण Panki

📍 पिपराटांड़ क्षेत्र में रामनवमी की तैयारी जोरों पर, लोहरसी शिव मंदिर में गमछा वितरण
रिपोर्ट : धीरेंद्र (उर्फ) गुड्डू पांडेय

पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरसी स्थित शिव मंदिर में आगामी श्री रामनवमी उत्सव को लेकर भव्य तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच गमछा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंदिर के पुजारी सूर्यनाथ पांडेय उर्फ ननकू बाबा जी ने बताया कि रामनवमी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है और भगवान श्रीराम के आदर्श—त्याग, प्रेम और सदाचार—को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से भगवान राम के जीवन चरित्र से सीख लेकर अपने जीवन को आदर्श बनाने की अपील की।

वहीं पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार ने कहा कि रामनवमी खुशियों का त्योहार है, जिसे आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
लोहरसी पंचायत के मुखिया पति अरविंद सिंह ने भी कहा कि रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या होने पर वे हर समय सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।

इस गमछा वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और समाजसेवी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से मुकेश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, डॉ. दिलीप प्रसाद गुप्ता, डॉ. सुधीर सिंह, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अवधेश कुमार गुप्ता, अरुण प्रसाद गुप्ता, डब्लू पासवान, सुरेंद्र मेहता, दीपक मेहता, कृष्ण प्रजापति, कुंदन पांडे, रविंद्र नाथ पांडे, गोलू पांडे, त्रिपुरारी पांडेय, चतुर्गुण वैद्य और रामचंद्र वैद्य सहित कई लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में सभी ने मिलकर रामनवमी को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

Latest News

आदेश की अवहेलना पड़ी भारी, पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय निलंबित Palamu