कांडी (गढ़वा): रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कांडी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
सोमवार को प्रखंड कार्यालय कांडी के सभागार में कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने सभी पंचायत सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की बैठक में श्री सहाय का कड़ा रुख देखने को मिला, जहाँ उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि पर्व के दौरान सुरक्छा व्यवस्था के साथ तनिक भी खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने सभी की छुटियां रद्द करते हुए मुख्यालय छोड़ने पर पाबंद लगा दी है प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने अनुशासन का डंडा चलाते हुए सभी पंचायत सचिवों की पूर्व में स्वीकृत छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि कोई भी पंचायत सचिव बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सभी को अपने-अपने संबंधित पंचायतों में रहकर पैनी नजर बनाए रखें तथा पल-पल की खबर की रिपोर्ट दें
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय की सीधी चेतावनी गड़बड़ी हुई तो खैर नहीं'
बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने सभी पंचायत सचिवों को 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर' की भूमिका में रहने का निर्देश देते हुए कहा की अगर क्षेत्र में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की आशंका भी होती है, तो इसकी सूचना तुरंत मुझे दें। प्रशासन क्विक एक्शन के लिए तैयार है।" उन्होंने सचिवों को निर्देश दिया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में पैनी नजर रखें ताकि भाईचारे के इस त्योहार में कोई खलल न डाल सके।
मुस्तैद है प्रशासन: प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के इस कड़े रुख से प्रखंड प्रशासन में हड़कंप है, वहीं आम जनता ने इसे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक सराहनीय कदम बताया है। बैठक में सभी पंचायत सचिवों ने एक स्वर में शांतिपूर्ण होली सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। अब प्रखंड छेत्र की जनता बेखौफ होकर रंगों का त्योहार मना सकेगी क्योंकि उनकी सुरक्षा की कमान अब प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय संभाले हुए हैं।
