श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के संस्थापक सह पुजारी रामधारी चौबे का हुआ अंतिम संस्कार Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां पंचायत के आजाद नगर टोले पर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के संस्थापक सह पुजारी रामधारी चौबे का अंतिम संस्कार बुधवार को सोन नदी के श्रीनगर घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। 
उनके अंतिम संस्कार में समाज के सभी वर्गों के लोगों की भारी उपस्थिति रही, जिससे क्षेत्र में उनके प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा और सम्मान झलकता दिखा। बताया जाता है कि मंगलवार को मंदिर परिसर में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से मंदिर की सेवा में समर्पित थे और धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।रामधारी चौबे के निधन से न केवल मंदिर परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक अनुभवी और समर्पित धार्मिक व्यक्तित्व को खो दिया है। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Latest News

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के संस्थापक सह पुजारी रामधारी चौबे का हुआ अंतिम संस्कार Kandi