पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। Kandi

कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम जमुआ में रविवार को पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। यह सड़क निर्माण कार्य ओवधेश राम के घर से दिनेश राम के घर तक किया जाएगा।
करीब 2 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस पीसीसी पथ का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडे ने योजना स्थल पर विधिवत पूजा कर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विकास कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
कार्यक्रम में बलियारी पंचायत प्रभारी मुखिया पुरुषोत्तम कुमार रवि संवेदक विनोद राम  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर मार्ग की समस्या का समाधान होने पर प्रसन्नता जताई और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने की

Latest News

आदेश की अवहेलना पड़ी भारी, पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय निलंबित Palamu