एसडीएम ने नगर ऊंटारी जेल कैंपस का किया निरीक्षण, शीघ्र संचालन की तैयारी तेज Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

एसडीएम ने नगर ऊंटारी जेल कैंपस का किया निरीक्षण, शीघ्र संचालन की तैयारी तेज
गढ़वा। मंगलवार को गढ़वा एसडीएम सह जेल अधीक्षक संजय कुमार ने नगर ऊंटारी स्थित उपकारा (उप-जेल) परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में खरीदे गए सामानों का भी सरसरी तौर पर जायजा लिया तथा इस जेल के यथाशीघ्र संचालन हेतु न्यूनतम आवश्यक संसाधनों और सामग्रियों की कमी का आकलन किया।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इस जेल के संचालन के लिए आवश्यक कई जरूरी सामग्रियों को होटवार जेल रांची, घाघीडीह जेल जमशेदपुर तथा हजारीबाग सेंट्रल जेल से क्रय किया गया है। शेष आवश्यक सामग्रियां विहित प्रक्रिया अपनाकर शीघ्र ही  क्रय कर ली जायेंगी।
इस निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने कहा कि विभागीय स्तर से जेल को शीघ्र प्रारंभ करने के लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे हैं और इसी दिशा में आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि नगर उंटारी न्यायालय के आरंभ होने के बाद से ही इस उपकारा के संचालन की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही थी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले एक वर्ष के दौरान जेल आईजी, एडीशनल आईजी, उपायुक्त समेत कई वरीय अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है और सभी ने जल्द संचालन शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम ने उम्मीद जताई कि अगले एक माह के भीतर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति कर उपकारा को संचालित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

Latest News

झारखण्ड मे ज़ब पेशा कानून एक्ट लागू है तो फिर अनुसूचित जाती वर्ग के लोगो को गैर अनुसूचित गाँव मे क्यों बसाए जा रहे है : विधायक Garhwa