अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्ञान निकेतन स्कूल में ‘जायंट्स सहेली गढ़वा’ का भव्य आयोजन Garhwa

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्ञान निकेतन स्कूल में ‘जायंट्स सहेली गढ़वा’ का भव्य आयोजन
गढ़वा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026, दिन रविवार को स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में जायंट्स सहेली गढ़वा की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष रीमा स्वरूप, पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, रंजना जायसवाल और रितु जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक और उत्साहवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शारीरिक एवं मानसिक कौशल से जुड़े कई खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सभी सहेलियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद उठाया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने महिला दिवस के महत्व पर भी चर्चा की और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जायंट्स सहेली गढ़वा की अध्यक्ष रीमा स्वरूप, प्रशासनिक निदेशक रीना सोनी, उपाध्यक्ष वंदना सोनी, लता गुप्ता, रंजना जायसवाल, रितु जायसवाल, संध्या केशरी, वर्षा अग्रवाल और बिमला केशरी समेत कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Latest News

राधा पार्वती एजुकेशनल ट्रस्ट ने विभिन्न क्षेत्र में बेहतर करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित Garhwa