इनर व्हील क्लब आफ गढ़वा ग्लोरियस।
अंतर्राष्ट्रीय सेवा संगठन इनर व्हील इंटरनेशनल की प्रेरणा से नवगठित इनर व्हील क्लब आफ गढ़वा ग्लोरियस का कल चार्टर प्रेजेंटेशन समारोह अत्यंत उत्साह गरिमा और उल्लास के साथ स्थानीय सहजना मोड़ स्थित श्री गोपाल पैलेस में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गुप्ता।तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं इनर व्हील प्रार्थना के साथ हुआ तत्पश्चात क्लब की चार्टर अध्यक्ष द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने चार्टर प्रदान करते हुए क्लब को आधिकारिक मान्यता दी। क्लब की चार्टर अध्यक्ष को कलर पहनाया गया और क्लब के सभी पदाधिकारी और कार्यकारी सदस्यों को पीन देकर पदास्थापित किया गया तथा सभी सदस्यों को सेवा समर्पण एवं नारी सशक्तिकरण के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में क्लब की चार्टर अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल ने कहा कि इनरव्हील क्लब का उद्देश्य समाज में सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य मिलकर शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करेंगे। क्लब की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने उपस्थित जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया कार्यक्रम मेंअध्यक्ष का परिचय श्रीमती श्वेता अग्रवाल और मुख्य अतिथि का परिचय श्रीमती रुचि अग्रवाल ने दिया।इस अवसर पर क्लब की कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय एवं शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इनर व्हील विश्व का एक प्रमुख महिला सेवा संगठन है जो मित्रता और सेवा के मूल मंत्र के साथ कार्य करता है उन्होंने क्लब को समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता आनंद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शोभा कश्यप और अर्चना कश्यप के द्वारा किया गया समारोह का समापन राष्ट्रीय गान एवं सामूहिक भोज के साथ हुआ इनर व्हील क्लब के इस चार्टर प्रेजेंटेशन ने शहर में सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की नई शुरुआत का संदेश दिया ,जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों में सकारात्मक उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों के रूप मे सचिव अंकिता अग्रवाल , प्रीति गुप्ता,श्वेता सोनी, सोनी गुप्ता,ममता कश्यप, प्रीति कश्यप, शालिनी अग्रवाल, खुशबू गुप्ता, डॉ प्रीति गुप्ता, आदि उपस्थित थी।
धन्यवाद
