पुलिस अधीक्षक गढ़वा, श्री अमन कुमार के द्वारा चिनिया थाना का निरीक्षण किया गया। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 


आज पुलिस अधीक्षक गढ़वा, श्री अमन कुमार(भा0पु0से0) के द्वारा चिनिया थाना का निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, महोदय के द्वारा थाना अंतर्गत लंबित कांडों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया साथ ही थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्य तथा थाना में आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों की बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न लंबित मामलों का मूल्यांकन किया गया। साथ ही थाना की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। 
इस दौरान अभिलेखों एवं पंजियों में पाई गई त्रुटियों के शीघ्र सुधार, लंबित मामलों की समयबद्ध अनुसंधान, कार्यालय एवं थाना परिसर में स्वच्छता बनाये रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही अनुसंधान में पारदर्शिता बनाये रखने एवं आम जनता को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश भी दिया गया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक, रंका अंचल(पु0नि0 अभिजीत गौतम), थाना प्रभारी, चिनिया(पु0अ0नि0 श्री अमित कुमार) सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की मौजूदगी रही।

Latest News

पुलिस अधीक्षक गढ़वा, श्री अमन कुमार के द्वारा चिनिया थाना का निरीक्षण किया गया। Garhwa