ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में नए सत्र का हुआ शुभारंभ, किया गया विद्यार्थियों का स्वागत Garhwa

ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में नए सत्र का हुआ शुभारंभ, किया गया विद्यार्थियों का स्वागत 
गढ़वा। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और नए जोश से सराबोर दिखा।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक महोदय श्री अनूप सोनी, सचिव श्री आलोक सोनी, प्रबंधन समिति सदस्य श्री आकाश सोनी, धीरज राज एवं सोनू कुमार तथा प्रधानाचार्य श्री माईकल उमेश कन्ना के कर कमलों द्वारा सरस्वती माता के पूजन, वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। 
विद्यालय प्रबंधन द्वारा नए छात्रों का विशेष रूप से स्वागत किया गया और उन्हें विद्यालय के नियमों, अनुशासन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं में नए सत्र को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण समारोह रहा, जिसमें विद्यालय के निदेशक महोदय के द्वारा प्रधानाचार्य श्री माइकल उमेश कन्ना, शिक्षकगणों तथा विद्यार्थियों ने अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम एवं विद्यालय के गौरव को बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण कराया गया ।  बच्चों ने कहा कि वे अपने गुरुजनों का सम्मान करेंगे, नियमों का पालन करेंगे और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक महोदय श्री अनूप सोनी ने  विद्यार्थियों को  हार्दिक शुभकामनायें देते  हुए कहा कि उन्हें निरंतर आगे बढ़ने रहने का प्रयास करते रहना चाहिए। निदेशक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि नया सत्र विद्यार्थियों के लिए नई दिशा और नए अवसर लेकर आता है, इसलिए सभी को पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। प्रधानाचार्य श्री माईकल उमेश कन्ना ने अनुशासन, समय-प्रबंधन और निरंतर अध्ययन के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे विद्यालय के आदर्शों को आत्मसात करें। वहीं, शिक्षकों ने भी अपने प्रेरणादायी विचार साझा करते हुए छात्रों को कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां विद्यार्थियों के चेहरे पर नई उम्मीद और सफलता की चमक साफ झलक रही थी।

Latest News

झारखण्ड मे ज़ब पेशा कानून एक्ट लागू है तो फिर अनुसूचित जाती वर्ग के लोगो को गैर अनुसूचित गाँव मे क्यों बसाए जा रहे है : विधायक Garhwa