गढ़वा में श्री रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक, कमल किशोर चौबे बने अध्यक्ष
गढ़वा। बुधवार, 11 मार्च को स्थानीय पंचमुखी शिव प्रवक्ता मंदिर, संगत मोहल्ला गढ़वा में श्री रामनवमी पूजा महासमिति (जनरल) धार्मिक न्यास बोर्ड गढ़वा की अस्थायी समिति की बैठक दोपहर 2 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कमल किशोर चौबे को श्री रामनवमी पूजा महासमिति (जनरल) का अध्यक्ष चुना गया। वहीं पंकज केसरी को महामंत्री तथा मोहन चंद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा मनीष केसरी, पिंटू कुमार ओला और कौशल तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन मंत्री के रूप में सूर्य प्रकाश सिंह, सूरज सिंह और अभिषेक सिंह को जिम्मेदारी दी गई। वहीं तरुण श्याम सोनी और ऋषभ चंद्रवंशी को मंत्री बनाया गया। राजकुमार मद्धेशिया को संचालक तथा गोपाल सोनी को प्रधान संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वर्ष 2026 में होने वाली रामनवमी पूजा और शोभा यात्रा की तैयारी जोर-शोर से करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही सभी अखाड़ा समितियों के साथ एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में राजकुमार मद्धेशिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
