जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 
आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की उपस्थिति में जिला अंतर्गत आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर, सरहुल एवं रामनवमी के अवसर पर विधि व्यवस्था के सुचारू संधारण के निमित्त जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में सभी थाना क्षेत्रों से उपस्थित केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों एवं सभी धर्मों से गणमान्य प्रतिनिधियों से इन सभी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए गए एवं प्राप्त सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। 
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं व्हाट्सएप समूहों पर सतत निगरानी रखने, किसी भी प्रकार के भ्रामक, भड़काऊ अथवा सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने, पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति तथा जुलूसों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी, थाना/ओपी प्रभारी को निर्देशित किया गया।

Latest News

आदेश की अवहेलना पड़ी भारी, पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय निलंबित Palamu