डंडई में बालिका मदरसा का शुभारंभ, बालिकाओं को मिलेगी शिक्षा की नई दिशा Dandai

डंडई से संवाददाता बिन्दु कुमार की रिपोर्ट 

डंडई में बालिका मदरसा का शुभारंभ, बालिकाओं को मिलेगी शिक्षा की नई दिशा
डंडई प्रखंड के जरही गांव स्थित मुस्लिम टोला में सोमवार को बालिका मदरसा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुफ्ती समसुद्दीन अंसारी, झामुमो नेता दीनानाथ पांडेय, मैरूद्दीन अंसारी, बीडीसी प्रतिनिधि हैसियत अंसारी एवं कसमुदीन अंसारी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुफ्ती समसुद्दीन अंसारी ने कहा कि डंडई प्रखंड के साथ-साथ धुरकी, चिनिया, नगर ऊंटरी जैसे क्षेत्रों में अब तक बालिकाओं के लिए कोई मदरसा उपलब्ध नहीं था। इसके कारण यहां की बालिकाओं को उर्दू, अरबी और फारसी की पढ़ाई के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में बालिका मदरसा खुलने से छात्राओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और शिक्षा का स्तर भी मजबूत होगा।
वहीं बीडीसी प्रतिनिधि हैसियत अंसारी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि जरही गांव में बालिका मदरसा खुलने से स्थानीय बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी।मदरसा के निदेशक शमीदुल्लाह अंसारी ने जानकारी दी कि मदरसा में नामांकन प्रक्रिया 31 मई से 4 जून तक चलेगी। इच्छुक अभिभावक मदरसा से नामांकन फॉर्म प्राप्त कर अपनी बच्चियों का दाखिला करा सकते हैं।
कार्यक्रम में निजाम अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी, वसीर अंसारी, जाकिर अंसारी, यासीन अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest News

539 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार Kandi