सीआरपीएफ का 87वां स्थापना दिवस मनाया गया, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

सीआरपीएफ का 87वां स्थापना दिवस मनाया गया, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
गढ़वा गढ़वा स्थित 172 बटालियन, सीआरपीएफ द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का 87वां स्थापना दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बटालियन मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में देश की सेवा में बलिदान देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बटालियन के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। 
उन्होंने सीआरपीएफ के शहीदों के अदम्य साहस, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि बल के जवानों ने हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने सभी अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बल के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाई।
कमांडेंट वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्थापना काल से ही सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता रहा है। चाहे निष्पक्ष चुनाव कराना हो, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाना हो या फिर प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं बचाव कार्य करना हो—हर चुनौतीपूर्ण स्थिति में सीआरपीएफ के जवानों ने अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों के पीछे बल के अनेक वीर जवानों और अधिकारियों का बलिदान शामिल है। कई जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, वहीं कई ने गंभीर चोटें झेलते हुए भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे। ऐसे वीरों की बदौलत ही सीआरपीएफ आज देश की सबसे विश्वसनीय सुरक्षा बलों में से एक बना हुआ है।

Latest News

आदेश की अवहेलना पड़ी भारी, पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय निलंबित Palamu