श्री सर्वश्वरी समूह शाखा मकरी कुटिया आश्रम में आगामी 7 मार्च को 10 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा Sagma

श्री सर्वश्वरी समूह शाखा मकरी कुटिया आश्रम में आगामी 7 मार्च को 10 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा
रामानन्द प्रजापति 

सगमा प्रखंड क्षेत्र के मकरी गांव में स्थित श्री सर्वश्वरी समूह शाखा मकरी कुटिया आश्रम में आगामी 7 मार्च को 10 वां स्थापना दिवस समारोह सह श्री यंत्र शिवलिंग अघोरेश्वर महाप्रभु एवं अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी की विग्रम कि स्थापना दिवस मनाया जाएगा।जानकारी देते हुए कुटिया के पुजारी बिहारी बाबा ने बताया कि हमारे यहां 6 मार्च को साफ सफाई एवं श्रमदान किया जाएगा और 7 मार्च को 24 घंटा का अखंड कीर्तन किया जाएगा जो सुबह 9:30 पर चालू होगा उसके बाद पूजन आरती के साथ शिवलिंग अग्रेश्वर महाप्रभु एवं अघोराचार्य जी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 10:00 से प्रसिद्ध डॉक्टर के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाई जाएगी। इसके बाद दोपहर में प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस शिविर में विशेष तौर पर दांत का डॉक्टर विकास कुमार, महिला विशेषज्ञ डॉक्टर सुचित्रा कुमारी, आयुर्वेदिक का डॉक्टर अभय कुमार वह सुषमा देवी के टीम के द्वारा विशेष इलाज किया जाएगा। वहीं कुटिया के व्यवस्थापक जसवंत शाह ने बताया कि हर साल कि भाती इस साल भी वैदिक मंत्र उच्चारण के द्वारा पूजा पाठ किया जाएगा साथ ही निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया है।
 जबकि कुटिया के मंत्री रमेश यादव ने बताया कि आगामी कार्यक्रम को लेकर सभी लोग पुरी तयारी कर लिए हैं। कुटिया में जो अखंड कीर्तन किया जा रहा है इस प्रोग्राम में भोजपुरी गायक कृष्णा गुप्ता कि पुरी टिम भी आएगी और हम सभी क्षेत्रवासी कलाकार वह ग्रामवासी से आग्रह करते हैं कि आप इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य का भागी बने।

Latest News

उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं Garhwa