खोए और चोरी हुए 39 मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंपा गया। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 
आज दिनांक-17.03.2026 को श्री अमन कुमार(भाoपुoसेo), पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से CEIR पोर्टल का उपयोग करते हुए खोए और चोरी हुए 39 मोबाइल फोन (गढ़वा थाना-04, रमकंडा थाना-02, भंडरिया थाना-01, बड़गड़ थाना-03, मेराल थाना-16, रमना थाना-01, नगर उंटारी थाना-04, धुरकी थाना-04, कांडी थाना-01, मझिआंव थाना-02, विशुनपुरा थाना-01) को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को हस्तगत कराया गया। 
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित लोगों से डायल 112 के महत्व को भी साझा किया तथा उन लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत बनने को प्रोत्साहित किया, जो लोग अपना मोबाइल फोन खो जाने के बाद इसके मिलने की कोई आशा नहीं रखते। साथ ही साईबर सुरक्षा के महत्व को बताते हुए ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी(जैसे बैंक फ्रॉड, UPI स्कैम, डिजिटल अरेस्ट या अन्य) जैसे मामले में राष्ट्रीय साईबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर संपर्क कर अपना शिकायत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया गया।
 इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा नशाखोरी के बढ़ते प्रभाव को कम करने हेतु भी कई आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देकर उपस्थित सभी लोगों को जागरूक किया गया।

Latest News

हरिहरपुर में क्रिकेट का महाकुंभ: 20 मार्च से शुरू होगा HPL नाइट कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-2) Kandi