साकेत मिश्रा की रिर्पोट
(गढ़वा)कांडी प्रखंड के खुटहेरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम भारथपहाड़ी स्थित देवी मंदिर परिसर में आगामी 29 मार्च को चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस सांस्कृतिक आयोजन की तैयारी युवा संघर्ष सेवा के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।कार्यक्रम में झारखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार महावीर यादव और बिहार के चर्चित गायक राज मुनि झारखंडी के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। चैता दुगोला, जो भोजपुरी लोक संस्कृति का एक अहम हिस्सा है, में दोनों कलाकार अपनी-अपनी टीम के साथ पारंपरिक गीतों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम क्षेत्र के लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है, जिसमें मंच, ध्वनि व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।ग्रामीणों में इस सांस्कृतिक आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और लोग बेसब्री से 29 मार्च का इंतजार कर रहे हैं।
