बाबा गणिनाथ जयंती का 42वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक, पूजा समिति का गठन
डाल्टनगंज, पलामू। पलामू डाल्टनगंज मध्यदेशीय वैश्य हलवाई समाज के तत्वावधान में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी की जयंती एवं पूजन समारोह का 42वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर होटल रिलैक्सीन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा 2026 बाबा गणिनाथ जयंती पूजा समिति का गठन किया गया।
बैठक में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से रंजन कुमार पप्पू को अध्यक्ष, विजय प्रसाद को महामंत्री तथा दीपक प्रसाद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के अनुसार बाबा गणिनाथ जी की जयंती का मुख्य समारोह 12 सितंबर 2026, शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल, डाल्टनगंज, पलामू में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर कुमार लाली, झारखंड प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार बिनु, जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता पिंटू, जिला कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता गुड्डू, महेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता, राजेश प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, सुनील प्रसाद, बृजेश कुमार, सुनील कुमार मुन्ना, शिवकेश्वर प्रसाद, मनोहर कुमार, अजीत प्रसाद, अमर कुमार गुप्ता, राजन कुमार, सनी कुमार गुप्ता, विकास कुमार, राजेश्वर प्रसाद पप्पू, सोनू कुमार गुप्ता, रंभा गुप्ता, अनीता गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा गणिनाथ जी की जयंती समाज के लिए आस्था और गौरव का पर्व है। इस वर्ष 42वें वार्षिक महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।
— विनय कुमार बिनु
प्रदेश प्रवक्ता, झारखंड
