बिशुनपुर नवादा मोड़ में रामनवमी पूजा महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, कमिटी का गठन Garhwa

गढ़वा से संवाददाता की रिपोर्ट

बिशुनपुर नवादा मोड़ में रामनवमी पूजा महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, कमिटी का गठन


गढ़वा। बिशुनपुर नवादा मोड़ स्थित मां दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में शुक्रवार 06 मार्च 2026 को आगामी श्री रामनवमी पूजा महोत्सव 2026 को भव्य रूप से मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय युवाओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में श्री राम दूत अखाड़ा, बिशुनपुर नवादा मोड़ के तत्वावधान में एक कमिटी का गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता राहुल जायसवाल ने की। सर्वसम्मति से उन्हें पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में रामनवमी पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।

कमिटी के गठन में उपाध्यक्ष के रूप में प्रिंस सिंह, अखिलेश जायसवाल और मंदीप कुमार को जिम्मेदारी दी गई। वहीं सचिव के पद पर अनिल सोनी को चुना गया। सह सचिव के रूप में आर्यन सिंह, अजीत चंद्रवंशी, सूरज कश्यप और बजरंगी पाल को मनोनीत किया गया।


इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अर्पित सिंह, कोषाध्यक्ष के रूप में विकास जायसवाल तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में धीरज सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मीडिया से जुड़ी गतिविधियों के लिए मीडिया प्रभारी के रूप में सक्षम जायसवाल, विकास जायसवाल (छतरपुर), विकास सिंह और राजू दुबे को चुना गया है।


समिति के संरक्षक मंडल में पिंटू सिंह, संजय सोनी, ललन सोनी, संजीव दुबे, परवीन जायसवाल (बुलू बाबू), मुन्ना सिंह, विकास सिंह, रामचंद्र ठाकुर, रघुपत सिंह, सुखबीर पाल, संजय गुप्ता, अजीत जायसवाल, शैलेश जायसवाल, सत्यनारायण कश्यप, सुधीर पांडे, सुशील पांडे, अमेंद्र जायसवाल, रंजीत कुमार, राजा सिंह (सौरभ सिंह) सहित कई गणमान्य लोगों को शामिल किया गया है।

वहीं समिति में बड़ी संख्या में युवाओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिनमें शुभम जायसवाल, आनंद सागर, प्रिंस जायसवाल, आर्यन सिंह, स्वेक्ष जायसवाल, प्रज्वल तिवारी, उज्जवल तिवारी, सूर्यकांत, अनिकेत सनी, अर्पित जायसवाल, हनी जायसवाल, सनी, शौर्य जायसवाल, पीयूष, आदर्श जायसवाल, प्रवीण ठाकुर, राजू ठाकुर, रवि चौधरी, रवि पासवान, शुभ सिंह राजपूत, नवनीत जायसवाल, मनीष पांडे, संजीव पटेल, आशीष दुबे, कार्तिक कश्यप, मोहित कुमार, प्रियांशु जायसवाल, विश्वजीत तिवारी, सूर्या सिंह, दीपक सिंह, प्रशांत कश्यप और निखिल कुमार शामिल हैं।

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी पूजा महोत्सव को भव्य और आकर्षक तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए अखाड़ा प्रदर्शन, झांकी, पूजा-अर्चना और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बनेगा।


Latest News

बिशुनपुर नवादा मोड़ में रामनवमी पूजा महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, कमिटी का गठन Garhwa