मॉडल डिग्री कॉलेज मे स्नातक सेमेस्टर - 1 सत्र 2025 - 2029 की परीक्षा तीसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन
गढ़वा - नीलाम्बर -पीताम्बर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जिले के मॉडल डिग्री कॉलेज में बनाये गए परीक्षा केंद्र मे गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय गढ़वा व मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा का परीक्षा केंद्र मॉडल डिग्री कॉलेज को बनाया गया!जहाँ बुधवार की प्रथम पाली मे कुल 323 व द्वितीय पाली कुल 16 परीक्षार्थीयों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा में उपस्थित रहे! समय सारणी के अनुसार दिनांक 09 मार्च से प्रारम्भ है जो दिनांक 24 मार्च को सम्पन्न होंगी!
केन्द्राधीक्षक डॉ नीता कुमारी सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग एवं महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री विनोद अगुस्टीन सोरेन एवं डॉ सुदेश्वर प्रजापति के सहयोग से परीक्षा का सफल संचालन संभव हो पा रहा है! केंद्र पर सफल व कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन हेतु एजाज फ़क़ीह अंसारी जी को दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है ! जिला प्रशासन द्वारा पुo अo निo रामसिंह गागराई,एमलेन बारला, हवलदार उपेंद्र रजक को तैनात किया गया है! वहीं गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय से वीक्षण कार्य हेतु व्यख्याता रम्भा कुमारी, नीतू सिंह, डॉ शीशम साहू,, सकुंतला पाल, राबिया, अर्चना कुमारी, सकलदीप राम, मुनेश्वर चौधरी, एवं महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मी बचनदेव चौधरी, लालबिहारी सिंह, सुनील पासवान, जितेन्द्र प्रसाद मेहता व कर्मी देवी का सराहनीय योगदान मिल रहा है!
