मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़ Sagma

मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़ 
सगमा प्रखण्ड क्षेत्र के पुतूर गांव स्थित कुसमहा टोला में नवनिर्मित मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग तथा हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा और गांव निवासी महान संत साकेत लोकवासी स्वामी कौशलेंद्राचार्य महाराज की प्रतिमा के अनावरण को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महंत अवधेश दास महराज जी के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में श्रद्धालु मालिया नदी तट पर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर अभिषिक्त जल कलशों में भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयकारों के साथ मंदिर प्रांगण पहुंचे और विधि-विधान से जल स्थापित किया। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में यशवंत यादव अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ उपस्थित रहे। क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में ताराचंद यादव, विंदेश्वर यादव, नाथू यादव, हीरा प्रसाद यादव, उदय सिंह, रमा यादव, मनोज यादव, प्रेमनाथ यादव, रामानंद यादव और वीरेंद्र प्रसाद यादव सहित कई ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।

Latest News

तेज रफ्तार का कहर: बलियारी मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल Kandi