सांसद पलामू को वियतनाम के लिए संसदीय मैत्री समूहों (Parliamentary Friendship Groups) का लीडर के रूप में मनोनीत Kandi

पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए गौरव एवं हर्ष
विश्व के विभिन्न देशों के साथ भारत के संसदीय संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में भारत ने विश्व के 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों (Parliamentary Friendship Groups) का गठन किया है। लोकसभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के द्वारा माननीय सांसद पलामू को वियतनाम के लिए संसदीय मैत्री समूहों (Parliamentary Friendship Groups) का लीडर के रूप में मनोनीत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के अनुभवी माननीय सांसदों को इन मैत्री समूहों में नेतृत्व की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। इस पहल से माननीय सांसदगण अपने विदेशी समकक्षों से सीधे संवाद कर अपना अनुभव साझा कर पाएंगे एवं एक-दूसरे की सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं (Best Parliamentary Practices) से सीख सकेंगे। 

संसद से संसद और जनता से जनता के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर देते हुए यह पहल हमारे संसदीय संबंधों में एक व्यापक और भागीदारी आधारित दृष्टिकोण दर्शाती है। इससे भारत की संसद के विश्व की विभिन्न संसदों के साथ प्रत्यक्ष और नियमित संवाद को बढ़ावा मिलेगा तथा हमारी traditional diplomacy के साथ साथ parliamentary diplomacy को भी बढ़ावा मिलेगा।

इन Parliamentary Friendship Groups के माध्यम से सांसदों के बीच संसदीय परिपाटियों के साथ ही तकनीक, सामाजिक नीतियों, संस्कृति और आज की वैश्विक चुनौतियों जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

60 से अधिक देशों के साथ मैत्री समूह स्थापित किए गए हैं।इससे विभिन्न देशों के साथ हमारे संसदीय सहयोग को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही इन देशों से हमारे द्विपक्षीय संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।

इसके लिए मैं पलामू संसदीय के क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से देश की यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी एवं माननीय अध्यक्ष लोकसभा श्री Om Birla जी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

Latest News

प्रकृति पर्व सरहुल मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। Garhwa