नवनियुक्त एमओ ने डीलरों संग की बैठक, ई-केवाईसी में तेजी लाने के दिए निर्देश Kandi

नवनियुक्त एमओ ने डीलरों संग की बैठक, ई-केवाईसी में तेजी लाने के दिए निर्देश
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति शाखा में बुधवार को नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) मुकेश तिवारी और शाहिद अंसारी ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण कार्यशाला सह परिचयात्मक बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी (e-KYC) से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए एमओ मुकेश तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुँचाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डीलरों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यशाला में क्षेत्र के दर्जनों डीलर और स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि शामिल हुए। मौके पर मुख्य रूप से डीलर ब्रजमोहन दुबे, संदीप कुमार (उपाध्यक्ष), बुधन राम, भोला राम, बिंदु कुमार, कृष्णा राम, राजा राम, रफीक अंसारी, विजय नारायण राम, सुनील कुमार गुप्ता, राजेंद्र पाल, राम नरेश राम, नरेश राम, जगत किशोर चौधरी, राहुल कुमार, अश्विनी तिवारी, राम अवतार राम और ओम प्रकाश दुबे उपस्थित थे।इसके अलावा रामा स्वयं सहायता समूह, लक्ष्मी, नीतीश, लालती, ब्यूटी, प्रीतम, चंदन, मां दुर्गा एसएचजी मंडरा शिवपुर, राम विजय सोनू एसएचजी, सरस्वती सहायता समूह नैना बार, पूनम स्वयं सहायता समूह गाड़ा खुर्द, विजय राघव महिला समूह और सरस्वती महिला समूह की संचालिकाएं व प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 
अधिकारियों ने सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने और राशन वितरण में पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी।

Latest News

प्रकृति पर्व सरहुल मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। Garhwa