पंचायत प्रतिनिधियों व सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, विकास की नई रूपरेखा तैयार Kandi

पंचायत प्रतिनिधियों व सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, विकास की नई रूपरेखा तैयार
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी (गढ़वा): स्थानीय पंचायत मुख्यालय में आयोजित चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। 18 से 21 फरवरी तक चले इस सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की रणनीति साझा की गई।
ललित बैठा बने प्रशिक्षण अध्यक्ष
प्रशिक्षण के दौरान सर्वसम्मति से राणाडीह मुखिया ललित बैठा को 'प्रशिक्षण अध्यक्ष' मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से 16 मुखिया, 9 पंचायत सचिव और 47 पंचायत सहायकों ने हिस्सा लिया। मास्टर ट्रेनर महताब आलम और बीपीएम (पंचायती राज) एजाज अंसारी ने प्रतिभागियों को विभागीय बारीकियों और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया।
अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी योजनाएं: अजित सिंह
प्रशिक्षण ले रहे पंचायत सहायक अजित सिंह ने सरकार के विजन को स्पष्ट करते हुए कहा, "झारखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। हमारा लक्ष्य सरकारी गाइडलाइन और कानून के नियमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर उन्हें जागरूक बनाना है।"
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
मौके पर मुख्य रूप से मुखिया सुबोध कुमार, ललित बैठा, पंचायत सचिव प्रवीन पांडे, नीतीश कुमार, परमानन्द कुमार सहित पंचायत सहायक नीतेश कुमार, उमा शंकर कुमार, विवेक कुमार, उदित बैठा, शशि दुबे, कमल किशोर, अमोल मेहता और सत्येंद्र राम सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के बाद अब इन प्रतिनिधियों से पंचायतों में विकास की नई गति मिलने की उम्मीद है।

Latest News

चुनाव के दौरान प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ब्रीफिंग किया गया। Garhwa