भीम बराज, कोयल नदी से निकलने वाली नॉर्थ नहर के निर्माण कार्य को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया। Kandi

कांडी प्रखंड के पंचायत सचिवालय पतीला में शनिवार को भीम बराज, कोयल नदी से निकलने वाली नॉर्थ नहर के निर्माण कार्य को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया। 
नहर निर्माण में अधिग्रहित की जा रही भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिलने से नाराज रैयतों (भूस्वामियों) ने कार्य पर रोक लगा दी। यह परियोजना नॉर्थ कोयल परियोजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जो क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है।रैयतों का कहना है कि उनकी जमीन नहर निर्माण के लिए ली जा रही है, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा का राशि  भुगतान नहीं किया गया है। बिना उचित मुआवजा दिए निर्माण कार्य शुरू किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इसी के विरोध में ग्रामीणों के द्वारा एकजुट होकर निर्माण कार्य को रोक दिया गया और प्रशासन से वार्ता की मांग की
मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा के अधिकारी ऐसी राज महेश्वरम, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह भू-अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, रूपांकन प्रमंडल पलामू के कार्यपालक अभियंता जागेश्वर रजवार, प्रोजेक्ट मैनेजर नॉर्थ कोयल अमित शर्मा तथा जीएम नॉर्थ कोयल परियोजना सहित अन्य अधिकारी पंचायत सचिवालय पतीला पहुंचे अधिकारियों ने रैयतों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। 
वार्ता के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर नहर में पड़ने वाली भूमि का मुआवजा भुगतान कर दिया जाएगा। मुआवजा वितरण के बाद ही संबंधित भूमि पर नहर निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। रैयतों की ओर से युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि जब तक सभी प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा बैठक के बाद फिलहाल निर्माण कार्य स्थगित है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि तय समयसीमा के भीतर भुगतान प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अब सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। यदि समय पर मुआवजा नहीं मिला, तो ग्रामीणों द्वारा पुनः आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र ही सकारात्मक समाधान निकलेगी

Latest News

भीम बराज, कोयल नदी से निकलने वाली नॉर्थ नहर के निर्माण कार्य को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया। Kandi