गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के जमा दो उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को सेवानिवृत्त बीईईओ रम्भा चौबे की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ राकेश सहाय व विशिष्ट अतिथि प्रखण्ड प्रमुख सत्येन्द्र पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय थे।बीईईओ रम्भा चौबे 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुई हैं।वे 21 जुलाई 1988 को इस सेवा में आयीं थीं।अपने 37 वर्षो की सेवाकाल में उन्होंने अपनी सेवा को बखूबी निभाया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया।कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों ने स्वागत व विदाई गीत प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि बीडीओ राकेश सहाय , प्रखण्ड प्रमुख व विदा ले रहीं बीईईओ मैडम का स्वागत बुके देकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि बीडीओ राकेश सहाय ने कहा कि इन्होंने एक ऐसे विभाग से सेवानिवृत्त हुई हैं जहाँ कदम कदम पर जवाबदेही होती है।इन्होंने जिला के एक साथ दस प्रखंडों का प्रभार को बखूबी निभाते हुए सभी कार्य को ससमय पूरा किए यह बीईईओ मैडम का कार्य के प्रति जवाबदेह होना बतलाता है।सेवानिवृति के बाद किसी भी व्यक्ति के लिए सामाजिक जम्मेवारी बढ़ जाती है।अब वे अपने को रचनात्मक कार्यो में लगाए रखें।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रमुख सत्येन्द्र पाण्डेय ने रम्भा चौबे को एक सक्षम पदाधिकारी बताते हुए एक कर्तव्य परायण महिला बताया। बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि बीईईओ मैडम एक बड़ी बहन के रूप में हम सभी का हर समय मार्गदर्शन किया है।बीआरसी परिवार सदा आभारी रहेगा।
सेवानिवृत्त बीईईओ रम्भा चौबे ने कहा कि काम के प्रति कभी नाकारात्मक सोंच नही पालें ।कल पर किसी काम को नहीं छोड़ें ।मैं दस प्रखण्ड के प्रभार में थीं फिर भी सभी कार्य को ससमय पूरा करती थीं।मैं काम से पीछे कभी नही हटी दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम करतीं रहीं।कार्यक्रम को शिक्षक सूर्यकांत सिंह,राकेश कुमार व शैलेश कुमार पंडित ने भी संबोधित किए। सेवानिवृत्त बीईईओ रम्भा चौबे को बीआरसी ,सीआरपी व शिक्षकों की ओर से सम्मान पत्र व उपहार देकर विदाई दिया गया।मंच संचालन शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे ने किया।
मौके पर बीआरपी सुनील कुमार,लेखापाल राकेश रौशन तिर्की,सीआरपी प्रभु राम,अरुण कुमार ,मनोहर चौबे,रामाकांत तिवारी,मनीष कुमार,सुमंत राम,विनय कुमार गुप्ता,शिक्षिका आशा कुमारी, मीरा कुमारी,शिक्षक देवेंद्र तिवारी, श्रीकांत पाण्डेय,सुनील कुमार ,अजय कुमार सिंह सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
