गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प
गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भावी उम्मीदवार संजय कुमार का नाम इन दिनों शहर की हर गली मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है,शांत स्वभाव,स्पष्ट सोच और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के कारण संजय कुमार को आम लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है,वे सिर्फ चुनावी दावेदार नहीं,बल्कि गढ़वा को एक साफ सुथरा,सुव्यवस्थित और आत्मनिर्भर नगर बनाने का सपना लेकर मैदान में उतरे हैं।

संजय कुमार का मानना है कि नगर परिषद सिर्फ एक प्रशासनिक संस्था नहीं,बल्कि जनता की उम्मीदों का केंद्र है,वे कहते हैं कि शहर की मूल समस्याएं जैसे साफ पेयजल,बेहतर सड़कें,संजय कुमार का मानना है कि नगर परिषद सिर्फ एक प्रशासनिक संस्था नहीं,बल्कि जनता की उम्मीदों का केंद्र है,वे कहते हैं कि शहर की मूल समस्याएं जैसे साफ पेयजल,बेहतर सड़कें,नियमित सफाई व्यवस्था,स्ट्रीट लाइट,जलनिकासी और रोजगार के अवसर तभी हल होंगी जब नेतृत्व ईमानदार और जवाबदेह होगा,इसी सोच के साथ वे हर वर्ग के लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी बातों को अपने एजेंडे का हिस्सा बना रहे हैं,सफाई व्यवस्था,स्ट्रीट लाइट,जलनिकासी और रोजगार के अवसर तभी हल होंगी जब नेतृत्व ईमानदार और जवाबदेह होगा,इसी सोच के साथ वे हर वर्ग के लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी बातों को अपने एजेंडे का हिस्सा बना रहे हैं।

भावी प्रत्याशी संजय कुमार ने स्पष्ट किया है कि उनका लक्ष्य राजनीति नहीं,जनसेवा है,युवाओं को रोजगार,महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान,बुजुर्गों को सुविधा तथा बच्चों को बेहतर भविष्य देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है,उनका कहना है कि गढ़वा की पहचान विकास,स्वच्छता और पारदर्शिता से होगी और इसी दिशा में वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

नगरवासियों का विश्वास और समर्थन ही संजय कुमार की सबसे बड़ी ताकत है,जनता में यह भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है कि यदि उन्हें अवसर मिला,तो गढ़वा नगर परिषद में एक नई सोच,नई ऊर्जा और नई उम्मीद की शुरुआत होगी,गढ़वा की जनता अब बदलाव चाहती है और उसी बदलाव का नाम बनकर उभर रहे हैं संजय कुमार।

Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa