आज पुलिस केंद्र गढ़वा में पुलिस अधीक्षक गढ़वा(भा0पु0से0 श्री अमन कुमार) के द्वारा जिले अंतर्गत दिनांक-23.02.2026 को होने वाले तीन नगर निकाय क्षेत्रों(गढ़वा नगर परिषद, बंशीधर नगर एवं मझिआंव नगर पंचायत) में मतदान को लेकर परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र गढ़वा(पु0नि0 संदीप कुमार) के सभापतित्व में इस चुनाव के दौरान प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ब्रीफिंग किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों को सेंसेटिव, हाइपर सेंसेटिव और सामान्य श्रेणी में विभाजित किया गया है। उसी अनुरूप पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा बल के साथ पेट्रोलिंग पार्टी लगाई गई है। जिले अंतर्गत 04 क्विक रिस्पांस टीम(क्यूआरटी) तैयार की गई है, जो आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेंगे। इस दौरान बज्रगृह और मतदान केंद्रों पर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सेक्टर पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की तैनाती रहेगी, जिसकी वरीय अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए किसी भी ऐसी गतिविधि पर विशेष निगरानी रखने, इंटरस्टेट मार्गों पर सघन गश्ति एवं आने-जाने वाले लोगों की तलाशी करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के द्वारा जिले के सभी थाना/ओपी प्रभारी को स्पष्ट निर्देश है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे साथ ही थाना क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित सभी होटल, लॉज और कम्युनिटी हॉल में ठहरे बाहरी व्यक्तियों की जांच अवश्य की जाये। गढ़वा पुलिस सभी मतदाताओं से अपील करती है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बूथ पर तैनात पुलिस/प्रशासनिक पदाधिकारी को सूचित करें या डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना ससमय उपलब्ध कराएं।
