अध्यक्ष रीमा स्वरूप की अध्यक्षता में और सदस्य मंजू गुप्ता के सौजन्य से शनि देव मंदिर चौधरना बाजार के प्रांगण में सैकड़ों राहगीरों, स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों के बीच प्रसाद रूपी खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम सादगी और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सदस्यों ने स्वयं खड़े होकर खिचड़ी वितरण किया और सभी को सम्मान के साथ प्रसाद दिया।मौके पर अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।
प्रायोजक मंजू गुप्ता ने कहा कि इस सेवा कार्य में सहयोग करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। जायंट्स सहेली के संस्थापक अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी ने बताया कि संस्था समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पदाधिकारी सीमा केसरी ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।
निवर्तमान अध्यक्ष रंजना जायसवाल ने कहा कि सेवा से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। पूर्व अध्यक्ष रितु जायसवाल ने इसे टीम भावना का परिणाम बताया , संध्या केसरी ने कहा कि आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, रश्मि कमलापुरी, रंजना जायसवाल, रितु जायसवाल, सीमा केसरी , अनसूईया केसरी, सहित जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के अध्यक्ष रीमा स्वरूप, प्रशासनिक निदेशक रीना सोनी, प्रीति सोनी, करुणा केसरी, करुणा सिंह, रीना केसरी, चांदनी केसरी, वर्षा अग्रवाल, मंजू गुप्ता, अंजू केसरी, पिंकी केसरी, मीरा पांडे, प्रीति गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।
