ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल, गढ़वा के निदेशक महोदय के पितामही मायादेवी का निधन, क्षेत्र में शोक Garhwa

ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल, गढ़वा के निदेशक महोदय के पितामही  मायादेवी का निधन, क्षेत्र में शोक 
देवीधाम टंडवा। अत्यंत दुख व्यक्त करते हुए सूचित किया जा रहा है कि ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक महोदय के मातामही  एवं सम्मानित महिला श्रीमती मायादेवी का निधन हो गया। इससे आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वे लगभग 90 वर्ष की थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों एवं ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।
स्वर्गीय श्रीमती मायादेवी सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवन में पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को सदैव प्राथमिकता दी। गांव में उन्हें आदर और सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था।
निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय मे दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री माइकल उमेश खन्ना के द्वारा उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी। विद्यालय के शिक्षकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
 प्रधानाचार्य महोदय ने गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन  हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। साथ ही उन्होंने बताया क़ि विद्यालय मे बच्चों द्वारा मौन धारण करवाना संवेदना व्यक्त करने के साथ साथ बच्चों को भारतीय परंपराओं से जोड़ना और अपनी संस्कृति  तथा संस्कारों से जोड़ना भी है। बच्चों ने आदरपूर्ण ढंग से अपने भाव को व्यक्त किया। 
उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में संपन्न किया गया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Latest News

बिशुनपुर नवादा मोड़ में रामनवमी पूजा महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, कमिटी का गठन Garhwa