कृष्ण गौशाला में गौ सेवा कर केक काट ग्रुप अध्यक्ष के जन्मदिन मनाया गया Garhwa

कृष्ण गौशाला में गौ सेवा कर केक काट  ग्रुप अध्यक्ष के जन्मदिन मनाया गया
     ग्रुप के सदस्यों द्वारा आज श्री कृष्ण गौशाला में गौ सेवा कर एवं केक काटकर जायंट्स  ग्रुप  गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर गौशाला में पचास किलो सब्जी , पचास किलो गाजर, पचास किलो बेसन एवं गौशाला के अंदर गायों को बेहतर देखभाल के लिए नगद राशि तथा मनोज केसरी रूपा गंजी की ओर से दस किलो आटा उपलब्ध कराया गया । मौके पर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि जीवन में गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। इससे आत्म बल मजबूत होता है और पशुओं की देखभाल करने की करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय, स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, यूनिट 2 के निदेशक मनोज केसरी रूपा गंजी , दीपक तिवारी, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, मोज़ीबुद्दीन खान, मनोज केसरी सन रेडियो, चंदन चंद्रवंशी, प्रवीण जायसवाल , प्रशांत कुमार, विजय केशरी ( विजय जेनरल स्टोर) के साथ अन्य लोग उपस्थित थे ।

Latest News

सस्पेंस और दुविधा खत्म, कंचन साहू कल 4 फरवरी को करेंगे अध्यक्ष पद के लिये नामांकन Garhwa