ऐसे आयोजन प्रत्येक गाँव और शहर में होने चाहिए : सुदामा बिंद
श्रीहनुमान चालीसा-पाठ का 18वाँ साप्ताहिक आयोजन श्रीजानकी बाग में संपन्न
श्रीजानकी बाग में श्रीहनुमान चालीसा-पाठ का 18वाँ साप्ताहिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मधु और काजल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती कर मंगलकामना की।
कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी की कृपा से जुड़े विभिन्न प्रेरक प्रसंगों और चमत्कारों की चर्चा की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर सुदामा बिंद ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन प्रत्येक गाँव और शहर में होने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी को अपने धर्म, संस्कार और संस्कृति की सही जानकारी मिल सके और वे अच्छे नागरिक बन सकें।
पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ द्वारा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की प्रेरक कथा सुनाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।
अधिवक्ता अमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने स्वयं भी हर संभव सहयोग देने की बात कही।
कार्यक्रम में अनिरुद्ध कुमार, रीता देवी, लाल बहादुर साह, मोहन बिंद, गोविंदा कुमार, मधु, काजल, ऋषि, मुनि, अनुराग, चिराग, शिवम, हैपी राघव, खुशी राघव, दिव्या, बुगु सहित अनेक हनुमान भक्त उपस्थित रहे।
