मैट्रिक परीक्षा में 8 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। Kandi

कांडी -प्रखण्ड के चार परीक्षा केन्द्रों पर बुधवार को मैट्रिक के हिन्दी A और B विषय के  1766 व इंटरमीडिएट के  विज्ञान व वाणिज्य संकाय के अर्थशास्त्र विषय के 295 विद्यार्थियों ने परीक्षा लिखे। जबकि मैट्रिक परीक्षा में 8 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
जमा दो उच्च विद्यालय कांडी सेंटर पर 693 , स्तरोन्नत उच्च विद्यालय लमारी कला सेंटर पर 176 ,शोणभद्र आदर्श इंटर कॉलेज सेंटर पर 524 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 5 अनुपस्थित रहे।अनुपस्थित रहने वालों में जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के 1 ,कस्तूरबा विद्यालय बरडीहा की 4 बच्चियां शामिल हैं।मध्य विद्यालय हरिहरपुर परीक्षा केंद्र पर 373 विद्यार्थी परीक्षा लिखे जबकि 3 अनुपस्थित रहे।जमा दो उच्च विद्यालय कांडी सेंटर पर 6 विद्यालय के विद्यार्थी परीक्षा लिख रहे हैं। शोणभद्र कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक के 6 स्कूल,मवि हरिहरपुर सेंटर पर 3 स्कूल के छात्र परीक्षा लिख रहे हैं।इंटरमीडिएट के लिए विज्ञान और वाणिज्य संकाय के अर्थशास्त्र विषय के लिए परीक्षा सम्पन्न हुआ। जमा दो उच्च विद्यालय कांडी सेंटर पर इंटर के विज्ञान संकाय के 201 व वाणिज्य संकाय के 6 तथा शोणभद्र कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर 88 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जमा दो उच्च विद्यालय कांडी सेंटर पर आशुतोष शर्मा व शोणभद्र आदर्श कॉलेज सेंटर पर मोहम्मद शकील अंसारी दंडाधिकारी के रूप में अवस्थित थे। 
कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर सभी केन्द्रों पर पुलिस बल तैनात थी।

Latest News

मैट्रिक परीक्षा में 8 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। Kandi