कांडी में कस्तूरबा गांधी विद्यालय ने शुरू की नामांकन प्रक्रिया, 16 फरवरी तक करें आवेदन
कांडी (गढ़वा): प्रखंड की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोलते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6 में नामांकन की घोषणा कर दी है। विद्यालय प्रबंधन ने रिक्त 75 सीटों के लिए आवेदन फॉर्म का वितरण शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र की वंचित वर्ग की बालिकाओं को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सुनहरा अवसर मिलेगा जानकारी देते हुए
विद्यालय के वार्डन आर ऊषा ने बताया की नामांकन प्रक्रिया में सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों का विशेष ख्याल रखा गया है। इसमें मुख्य रूप से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक और बीपीएल (BPL) परिवारों की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त आदिम जनजाति, अनाथ बच्चियों और एकल अभिभावक की संतानों को चयन प्रक्रिया में वरीयता मिलेगी। उक्त आवेदन के अनुसार इच्छुक अभिभावक किसी भी कार्यदिवस में विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए फॉर्म को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालय प्रबंधन और विद्यालय के वार्डन आर ऊषा ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी बेटियों का नामांकन सुनिश्चित कराएं ताकि वे इस सरकारी योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें जानकारी देते हुए विद्यालय के वार्डन ने अपील करते हुए कहा की मैं प्रखंड छेत्र के वैसे अभिभावक जिनके बच्चियां पढ़ना चाहती हैं उनके लिए ये एक सुनहरा अवसर है उन्होंने कहा की आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो लड़के और लड़कियों में अंतर देखते हैं और उन्हें घर से बाहर विद्यालय पढ़ने नहीं भेजते हैं लेकिन मैं उन्हें कहना चाहती हूं की अब लड़के और लड़किया दोनों हर फील्ड में बराबरी का भूमिका निभा रही हैं आज के समय में हमारे छेत्र की बेटियां पढ़कर और बड़े से बड़े पोस्ट पर कार्यरत हैं और अपने देस का नाम रौशन कर रही हैं अगर एक शिक्छित समाज का निर्माण चाहते हैं तो अपने घर की बेटियों को शिक्छित बनाना होगा क्यूंकि अगर एक बच्ची शिक्छित होती है तो ओ अपने घर के आने वाले पीढ़ियों का सिक्छा का नींव को मजबूत करती है जब बच्चे शिक्छित होंगे तो एक शिक्छित समाज का निर्माण होगा वार्डन ने प्रखंड छेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा की ज्यादा से ज्यादा संख्या संख्या में अपने बच्चों का नामांकन करवाएं जिससे एक शिक्छित समाज का निर्माण हो सके
