साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी(गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सहायक की एक बड़ी टोली प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय व प्रखंड प्रमुख सत्येन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात की।
वहीं नवनिर्वाचित पंचायत संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र राम, उपाध्यक्ष नीलम कुमारी, सचिव अजीत कुमार सिंह, उप सचिव नीता देवी, कोषाध्यक्ष अमोल मेहता, उप कोषाध्यक्ष सुषमा कुमारी, मीडिया प्रभारी नितेश कुमार, संयोजक विवेक कुमार व अन्य पंचायत सहायकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड प्रमुख को गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान पंचायत सहायक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र राम ने कहा की विगत दस वर्षों के बाद पंचायत सहायक संघ का पुनर्गठन किया गया है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड प्रमुख को गुलदस्ता भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि अब संघ के पुर्नगठन होने के पश्चात पंचायत में विकास कार्य का रफ्तार तेजी से होगा। साथ ही सुख-दुःख में हम सब पंचायत सहायक एक दूसरे के साथ तत्परता के साथ खड़ा रहेंगे। उन्होंने कहा की हम सब एकता बना कर कंधा से कंधा मिला कर एक दूसरे की मदद भी करेंगे। मौके पर सुनंद कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश प्रजापति, मुरारी पासवान, मणिकांत दुबे, संतु कुमार, गूंजा कुमारी, अमृता कुमारी, किरण कुमारी, ओमप्रकाश ठाकुर सहित अन्य पंचायत सहायक उपस्थित थे।
