अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक, 1 मार्च को होगा भव्य होली मिलन सह सम्मान समारोह Garhwa

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक, 1 मार्च को होगा भव्य होली मिलन सह सम्मान समारोह

गढ़वा। के अध्यक्ष के आवास पर होली मिलन समारोह सह नगर परिषद प्रतिनिधि सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं रविन्द्र जायसवाल ने की, जबकि संचालन महामंत्री ने किया। धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया।

बैठक में महासम्मेलन के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं स्वजातीय वैश्य समाज के विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर परिषद में निर्वाचित वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह समाज के गौरव और एकता का प्रतीक होगा।

यह कार्यक्रम 1 मार्च 2026 को रात्रि 8 बजे से बंधन मैरिज हॉल में आयोजित किया जाएगा। महासम्मेलन की ओर से सभी वैश्य समाज के साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में उमेश अग्रवाल, कैलाश कश्यप, राकेश शंकर गुप्ता (अग्रहरी) टिंकू गुप्ता, उत्तम कमलापुरी, शुभम गुप्ता, विशाल गुप्ता, अभिषेक कश्यप, बिहारी केशरी, रवि कुमार एवं रमेश कुमार शामिल थे।

समारोह को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं।

Latest News

बिशुनपुर नवादा मोड़ में रामनवमी पूजा महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, कमिटी का गठन Garhwa