प्रखंड प्रशासन की मानवीय पहल, दिव्यांग रामनाथ राम को मिली तीन पहिया साइकिल Kandi

साकेत मिश्रा की रिपोर्ट
कांडी:
कांडी प्रखंड अंतर्गत नैनाबार निवासी दिव्यांग रामनाथ राम, पिता स्वर्गीय लालमोहन बैठा, को आवागमन में हो रही गंभीर कठिनाइयों को देखते हुए प्रखंड प्रशासन द्वारा तीन पहिया साइकिल उपलब्ध कराई गई। रामनाथ राम लंबे समय से आवागमन के साधन के अभाव में परेशान थे और उन्हें तीन पहिया साइकिल की अत्यंत आवश्यकता थी।
मामले की सूचना मिलते ही कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान बाल विकास प्रवेक्षिका राणा तबस्सुन, बाल विकास ऑपरेटर पंकज शर्मा, जेई यशवंत, चंद्रभान, चंदन सहित अन्य संबंधित कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लाभुक को तीन पहिया साइकिल उपलब्ध कराई।
प्रशासन की इस पहल से अब रामनाथ राम को दैनिक कार्यों एवं आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इस सहयोग के लिए लाभुक एवं उनके परिजनों ने प्रखंड प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं प्रखंड कार्यालय पर मौजूद लोगों ने भी इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।

Latest News

सस्पेंस और दुविधा खत्म, कंचन साहू कल 4 फरवरी को करेंगे अध्यक्ष पद के लिये नामांकन Garhwa