अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: कांडी में देर रात बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त; माफियाओं पर सख्त एक्शन की मांग
साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी (गढ़वा): कांडी प्रखंड में बेखौफ चल रहे अवैध बालू खनन कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। अंचल अधिकारी राकेश सहाय की अगुवाई में हुई एक बड़ी कार्रवाई में, कल देर रात तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। इस कार्रवाई ने इलाके में सक्रिय बालू माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है, और अब जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।अंचल अधिकारी कांडी ने जिला खनन पदाधिकारी को एक आधिकारिक पत्र भेजा है, जिसमें स्पष्ट रूप से वाहनों के विवरण के साथ माफियाओं पर कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
पत्र में अधिकारी ने बताया कि 20 जनवरी की रात करीब 10 बजे, सरकारी आवास के सामने पुल से गुजर रहे इन ट्रैक्टरों को अवैध परिवहन के दौरान रंगे हाथों जब्त किया गया। सभी वाहन कांडी थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखे गए हैं।
यह कार्रवाई दर्शाती है कि अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन सक्रिय है। अब सभी की निगाहें जिला खनन विभाग और पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि वे इस मामले में संलिप्त बालू माफियाओं के खिलाफ कितनी कड़ी और मिसाल बनने वाली कार्रवाई करते हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग सके। वहीं सभी जब्त ट्रैक्टरों का मॉडल स्वराज है और उनकी ट्रॉली सफेद व नीले रंग की हैं:
ट्रैक्टर 1: मॉडल: SWARAJ 735 FE
ट्रैक्टर 2: मॉडल: SWARAJ 834 XM
ट्रैक्टर 3: मॉडल: SWARAJ 744 FE
