मुखिया संघ अध्यक्ष अमित दुबे ने फीता काट कर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ Kandi

मुखिया संघ अध्यक्ष अमित दुबे ने फीता काट कर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ 
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
(गढ़वा): कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतीला पंचायत के बेलहत खेल मैदान में अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत के युवा मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने किया। उद्घाटन मैच में बेगमपुरा बनाम अधौरा के बीच खेला गया जिसमे पहले बैटिंग करते हुए बेगमपुरा के टीम ने 10 ओवर मे 5 विकेट खोकर 92 रन बनाई जवाबी कार्रवाई में अधौरा की टीम ने 10 ओवर मे 75 रन ही बना सकी 17 रन से बेगमपुरा के जीत हुई।इस अवसर पर मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य मानसिक कौशल एकाग्रता, रणनीति, दबाव में निर्णय और सामाजिक गुणों टीम वर्क, अनुशासन, खेल भावना, नेतृत्व को बढ़ावा देने में है, जो इसे सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका बनाता है, जो आत्मविश्वास और दृढ़ता भी सिखाता है। मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित दुबे ने कहा की आज इंटरनेट और मोबाइल के जमाने में जहां बच्चे खेल को भूलते जा रहे हैं वहीं इस तरह के आयोजन से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है
 मुखिया अमित दुबे ने कहा की इस तरह का खेल न केवल खेल है बल्कि बच्चों के लिए शारीरिक मानसिक और रणनीति कौशल प्रदर्शन के लिए काफी फायदेमंद है हमारे प्रखंड छेत्र में इस तरह के खेल को हमें और बढ़ावा देना चाहिए 
मौके पर गाड़ा खुर्द उपमुखिया अनित द्विवेदी गउआ ,कांग्रेस उपा अध्यक्ष तिरूपा अंसारी श्यामा नंद  मैच के आयोजक हरिद्वार अध्यक्ष अविनाश प्रभाकर सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

Latest News

सस्पेंस और दुविधा खत्म, कंचन साहू कल 4 फरवरी को करेंगे अध्यक्ष पद के लिये नामांकन Garhwa