खेल का महा कुंभ है जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता: एसडीओ Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

खेल का महा कुंभ है जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता:  एसडीओ 
24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 

 समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते एसडीओ संजय कुमार 
 विजेता टीम को पुरस्कृत करते  एसडीओ  संजय कुमार, संरक्षक अलखनाथ पांडे, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी,सचिव आनंद सिन्हा और अन्य 

पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित करने एसडीओ संजय कुमार 
गढ़वा
24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सह पुरुस्कार वितरण का समारोह का आयोजन कर खिलाड़ियों  को विजेता,उपविजेता के साथ साथ व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति यह प्रतियोगिता आप सभी खिलाड़ियों के जन्म से पूर्व से चल रहा है। इसमें स्वतंत्र प्रतिस्पर्धा है जिसके कारण लोग काफी संख्या में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि हारने वाली टीम को अपनी गलतियों को समझने और उससे सीख लेने की जरूरत है वही जीतने वाले टीम को अपनी सफलता को संभाले और उसे पहचान सीखना होगा हर रोज जीत दोनों में सहनशीलता और धैर्य रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खेल का महाकुंभ है जहां विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र गोता लगाना चाहते हैं यह प्रतियोगिता आगे भी चलते रहे इसकी में कामना करता हूं। एसडीओ ने कहा कि आयोजक  की और से मैदान को लेकर चिंता व्यक्त की गई है प्रशासन भी टाउन हॉल के मैदान को बेहतर बनाने को लेकर विचार कर किया है और आने वाले दिनों में आप सभी लोगों को बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। आने वाले समय में परीक्षा होने वाली है आप सभी लोग उसे परीक्षा में भी बेहतर करें। संरक्षक संरक्षक अलखनाथ पांडे ने कहा कि यह प्रतियोगिता प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है जहां खेल भावना के साथ खिलाड़ी खेलते हुए अपने प्रदर्शन प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में गढ़वा से भी अच्छा खिलाड़ी निकले इस उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है आप सभी लोग खेल को अवश्य खेलें ताकि आप स्वस्थ रहें उन्होंने कहा कि लोग खेलना कम कर दिए जिसके कारण दवा दुकानों की संख्या बढ़ गई, आप लोग मनोरंजन के लिए ही नहीं स्वस्थ रहने के लिए भी जरूर खेलें। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि अगले साल प्रतियोगिता का 25 साल होगा और प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होगा। सचिव आनंद सिन्हा ने  कहा कि  एक माह तक चले प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों  ने एक शतक, 14 अर्ध शतक,694 चौके,233 छक्के लगाए। अगले वर्ष 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबली का भव्य आयोजन होगा यह ऐतिहासिक अवसर होगा। दौरान  सफल बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुशील केशरी, सिस्टर रोशना, धनंजय सिंह, अशोक विश्वकर्मा, अशोक कुमार दुबे, अधिवक्ता संजय सिंह,अजीत सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे,  डॉ ब्रजेश, पंकज सोनी,अभिषेक द्विवेदी मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी रोहन तिवारी, मोहित सिन्हा, गौरव दुबे , नैतिक, मोहसिन अंसारी, नमन राज, प्रिंस खान, दिव्य रंजन, अजय सिंह,संजीव सिंह, सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी शामिल थे।

24 वीं  गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया गया 
मैन ऑफ द सीरीज
जूनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के हिमांशु कुमार बालिका वर्ग में  संत मैरी की रागिनी कुमारी और सीनियर बालक वर्ग में ज्ञान निकेतन बेलचंपा के आलोक कुमार को दिया गया
 बेस्ट बैट्समैन
बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार जूनियर वर्ग में सेंट पॉल के उत्कर्ष सिंह बालिका वर्ग में ज्ञान भारती बेलचंपा के अतिक एवं सीनियर वर्ग में आरके पब्लिक मझिआंव के दुर्गेश दुबे को दिया गया
 बेस्ट बॉलर
बेस्ट बॉलर का पुरस्कार जूनियर वर्ग  में शांति निवास के पंकज कुमार को बालिका वर्ग में संत मैरी के सौम्या कुमारी एवं सीनियर बालक वर्ग में आरके पब्लिक मझिआंव के आदर्श सिंह को दिया गया


पूर्व खिलाड़ियों  को किया गया  सम्मानित

गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर गढ़वा जिले के पूर्व छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने गढ़वा के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।जिसमें गढ़वा के पूर्व खिलाड़ी   प्रभात कुमार देव, सच्चिदानंद धर दुबे,दीपक,सियाराम शरण वर्मा और विजय सिंह को एसडीओ संजय कुमार, संरक्षक अलखनाथ पांडे, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने शाल उड़ाकर सम्मानित किया।

Latest News

सस्पेंस और दुविधा खत्म, कंचन साहू कल 4 फरवरी को करेंगे अध्यक्ष पद के लिये नामांकन Garhwa