जायंट्स परिवार गढ़वा का पद स्थापना समारोह संपन्न हुआ। Garhwa

जायंट्स परिवार गढ़वा का पद स्थापना समारोह स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में संपन्न हुआ।
 बढ़चढ़ कर समाज सेवा करने की ली गई शपथ
 
 कार्यक्रम की शुरुआत जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन केंद्रीय समिति सदस्य अजयकांत पाठक, पूर्व स्पेशल समिति सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलख नाथ पाण्डेय, विनोद कमलापुरी एवं एम पी केसरी फेडरेशन के उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, एवं यूनिट यूनियन डायरेक्टर मनोज केसरी,  निवर्तमान अध्यक्ष राकेश केसरी ने संयुक्त रूप से द्वीप जलाकर एवं जायंट्स प्रार्थना से किया गया। यूनिट डायरेक्टर मनोज केसरी ने जायंट्स ग्रुप आफ गढ़वा, गढ़वा सहेली, गढ़वा आस्था एवं यंग जायंट्स के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण के पश्चात बस 2026 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष को मंच पर आसन ग्रहण कराया गया। 
इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय कमेटी सदस्य अजयकांत पाठक ने कहा कि गढ़वा के सभी ग्रुप की फेडरेशन 8 के साथ-साथ जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन में सक्रिय ग्रुप के रूप में होती है। हम उम्मीद करेंगे नए पदाधिकारी इस वर्ष भी अच्छे-अच्छे कार्य करें और इसकी रिपोर्टिंग यूनिट डायरेक्टर,फेडरेशन अध्यक्ष एवं जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन मुंबई को भेजें। पूर्व स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय केसरी ने कहा कि गढ़वा में जायंट्स की जो अपनी पहचान है और हम उम्मीद करेंगे कि चारों ग्रुप मिलकर उस पहचान को कायम रखेंगे।  फेडरेशन आठ के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि हम जरूरतमंद की सेवा तो करते ही है साथ ही साथ हम लोगों को अपने घर में अपने माता पिता के साथ बड़े बुजुर्ग का भी सेवा करना चाहिए। फेडरेशन पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने कहा कि सेवा के साथ-साथ अनुशासन भी आवश्यक है सभी सदस्यों को अपने पदाधिकारीयो का सम्मान करना चाहिए। फेडरेशन पूर्व सदस्य एम पी केसरी ने चारों ग्रुप के सेवा कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं उम्मीद जताई कि आगे भी जरूरतमंदों की सेवा में जायंट्स सबसे आगे रहेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन श्री एमपी गुप्ता, लायंस क्लब के पदाधिकारी श्री नंदलाल प्रसाद, भाजपा नेता सह समाजसेवी मुरली श्याम सोनी एवं उमेश कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किया एवं जायंट्स के सेवा कार्यों की सराहना की। 
कार्यक्रम में यूनिट डायरेक्टर मनोज केसरी ने नए सदस्यों को जायंट्स के निर्वाचित अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश केसरी,उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, चंद्रभूषण सिन्हा , प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा एवं वित्त निदेशक अजय केसरी के साथ सहेली के अध्यक्ष रीमा स्वरूप, उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक रीना सोनी, सह प्रशासनिक निदेशक पल्लवी, पुंज वित्त निदेशक कंचन कुमारी सिंह सह वित्त निदेशक करूणा रानी, आस्था के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष प्रशासनिक निदेशक उत्तम जायसवाल वित्त निदेशक डॉक्टर अशोक सोनी एवं यंग जायंट्स अध्यक्ष के रूप में मनीष केशरी, निवर्तमान अध्यक्ष अंशित केशरी, उपाध्यक्ष प्रियांशु केशरी, देव कुमार, प्रशासनिक निदेशक वैभव प्रकाश वित्त निदेशक राहुल केशरी सहित  निदेशक मंडल के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

Latest News

सस्पेंस और दुविधा खत्म, कंचन साहू कल 4 फरवरी को करेंगे अध्यक्ष पद के लिये नामांकन Garhwa