जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा ज्ञान निकेतन स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस पर हुआ भव्य झंडोत्तोलन Garhwa

गढ़वा।
जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वाधान में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ज्ञान निकेतन स्कूल के प्रांगण में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झंडोत्तोलन ग्रुप अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता ने अपने कर-कमलों द्वारा किया।


इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजय कांत पाठक, पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केशरी, पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केसरी, दीपक तिवारी, बिनोद गुप्ता, कमलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, वित्त निदेशक अजय केशरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मोजिबुद्दीन खान, चंदन चंद्रवंशी, मनोज केसरी (सन रेडियो), संतोष मेहता, संजय ठाकुर, रविंद्र केशरी, जितेंद्र कमलापुरी, मनदीप प्रसाद, अरुण सोनी, शौकत खान, रवि केशरी, विजय केशरी (विजय जनरल स्टोर), संदीप केशरी, अशोक कमलापुरी, सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी एवं शहर के कई प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।

Latest News

आदेश की अवहेलना पड़ी भारी, पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय निलंबित Palamu