स्व रामनारायण शुक्ला का 50 वर्षीय पुत्र की एक सड़क दुर्घटना में मौत Kandi

गढ़वा : जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत हुरका गांव निवासी स्व. रामनारायण शुक्ला का 50 वर्षीय पुत्र की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई। 
घटना गुरुवार की रात्रि तकरीबन 09 बजे की है। यह घटना दिल्ली के बवाना में घटी है। परिजनों ने बताया कि प्रदीप शुक्ला अपनी रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली में रहकर मजदूरी किया करते थे। वे मजदूरी कार्य कर रात्रि में टेम्पू से अपने अस्थाई कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान टेम्पू व मालवाहक ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे प्रदीप शुक्ला गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गम्भीर स्थिति में किसी प्रकार नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। अंत में नाजुक स्थिति होने के कारण शुक्रवार की शाम में उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रशासन के द्वारा निशानदेही पर घर वालों को सूचना दी गई।मृतक के परिजनों ने शव को घर लाने के लिए पलामू सांसद बिष्णु दयाल राम से मदद की गुहार लगाई गई। सांसद ने श्रम अधीक्षक गढ़वा को घटना की सूचना दी। श्रम अधीक्षक के द्वारा शव को पैतृक आवास हुरका गांव में लाने के लिए वाहन के किराया हेतु 50 हजार रुपया की आर्थिक मदद की। रविवार की दोपहर बाद शव को पैतृक आवास लाया गया। जहां हजारों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन दहाड़ मार-मार कर रो-बिलख रहे थे। मृतक के आश्रितों को सरकार, पदाधिकारियों व समाजसेवियों से आर्थिक मदद की आवश्यकता है। 
बता दें कि पंड़ा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Latest News

सस्पेंस और दुविधा खत्म, कंचन साहू कल 4 फरवरी को करेंगे अध्यक्ष पद के लिये नामांकन Garhwa