कानून से नहीं बच सके फरार वारंटी, 25 वर्षों बाद आधा दर्जन की गिरफ्तारी Garhwa

बंशीधर नगर से चुनमुन की रिपोर्ट 

कानून से नहीं बच सके फरार वारंटी, 25 वर्षों बाद आधा दर्जन की गिरफ्तारी
बंशीधर नगर:- कानून की लंबी पकड़ से आखिरकार बच नहीं सके वे आरोपी, जो पिछले करीब 25 वर्षों से फरार चल रहे थे। नगर उंटारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन पुराने वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर पुराने लंबित मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार वारंटियों में GR No-582/021 के तहत ग्राम बरोडीह निवासी रबिरंजन सिंह (35 वर्ष), पिता भोला प्रसाद सिंह शामिल हैं।
वहीं CF No-80/11 के अंतर्गत ग्राम पुरनानगर निवासी चन्द्रिका सिंह (80 वर्ष), पिता बाबूलाल चेरो एवं हीरालाल चेरो (77 वर्ष), पिता अपचन चेरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा CF No-66/11 के तहत ग्राम जमुई निवासी अमीरका भूईयां (75 वर्ष), पिता स्व. रामदास भूईयां, हरिहर भूईयां (80 वर्ष), पिता स्व. जानकी भूईयां तथा देवबंश भूईयां (75 वर्ष), पिता स्व. रामदास भूईयां को भी दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, सभी वारंटी लगातार ठिकाने बदलकर कानून को चकमा देने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन गुप्त सूचना, सतत निगरानी और पुलिस टीम की रणनीतिक कार्रवाई से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि कानून से कोई भी व्यक्ति ऊपर नहीं है। वर्षों से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता रही है। आगे भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

पुलिस की इस निर्णायक कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आम लोगों का भरोसा बढ़ा है, वहीं फरार अपराधियों के बीच भय और हड़कंप का माहौल है।

Latest News

सस्पेंस और दुविधा खत्म, कंचन साहू कल 4 फरवरी को करेंगे अध्यक्ष पद के लिये नामांकन Garhwa