रविवार शाम को 1994 ई० में हाई स्कूल छात्र रहे लोगों का जुटान गढ़वा नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में मित्र समागम-2 समारोह के रूप में हुआ।
गढ़वा के रामा साहू हाई स्कूल एवं गोविंद हाई स्कूल के मित्र एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी तथा संगीतमय माहौल में स्वरूची व्यंजन का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दोनों उच्च विद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य रहे स्वर्गीय सरयू विश्वकर्मा जी एवं स्वर्गीय विश्वनाथ चौबे जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। मौके पर अपना विचार व्यक्त करते हुए सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज प्रभात ने कहा कि दोस्तों के बीच इस प्रकार मिलकर 35 वर्ष पीछे का बचपन की यादें ताजा हो जाती है ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा और मित्रवत रिश्ते मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी मित्र अपने अपने प्रतिभा और मेहनत से अलग-अलग क्षेत्र में प्रगति किये इसमें हाई स्कूल के गुरुजनों का दिया हुआ शिक्षा को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उन्होंने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी को भी हाई प्रोफाइल फ्रेंडशिप से हटकर ग्राउंड फ्रेंडशिप जरूर करनी चाहिए इससे मिली खुशी का कोई तुलना नहीं हो सकता है। सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ निशांत सिंह ने कहा कि आज का भाग दौड़ के जिंदगी में समय निकालकर दोस्तों को बीच इस तरह का समागम करना अपने आप में ऐतिहासिक है। इससे जीवन में एक अलग प्रकार के खुशी की अनुभूति होती है जो सेहत के लिए लाभदायक भी है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने मित्रवत रिश्ते को समंदर से भी गहरा बताते हुए कहा कि दोस्ती में अमीरी-गरीबी,छोटा व बड़ा की खाईं नहीं होती जो आगे समाज के सभी वर्गों के लिए नज़ीर बनता है। अधिवक्ता सचिन अग्रवाल ने कहा कि हाई स्कूल की दोस्ती पूरे जिंदगी यादगार बनी रहती है क्योंकि वह युवा अवस्था में विताए हुए पल कभी दुबारा नहीं आ सकता है। अधिवक्ता राहुल ऋषि एवं राकेश रौशन ने कहा कि मित्र समागम का उद्देश्य एक साथ हाई स्कूल पढ़ें हम सभी मित्र को एक सूत्र में पिरोना है ताकि यह दोस्ती आजीवन बरकरार रहे। कार्यक्रम में डॉ विकास कुमार,संवेदक राजू केशरी जी,मुकेश ठाकुर, रितेश सोनी,
वीरेंद्र यादव,विनय चंद्रवंशी, लव कुशवाहा,जितेंद्र पांडे,चिंटू पटवा,
निर्विकार सिंह,अधिवक्ता अंकेश नारायण,राकेश रंजन एसपी यादव,
सुनील कुमार मद्धेशिया,शिव कुमार उपाध्याय,बृजेश तिवारी,अमित तिवारी,उत्तम कमलापुरी,ब्रजेश सिंह,
संतोष कश्यप,निशांत कश्यप आशुतोष चौबे, दयानंद तिवारी, अशोक यादव,ध्रुव कुमार,आलोक सौंडिक,
धर्मेन्द्र पाल,संतोष कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
मित्र समागम के अंत में सभी मित्रों को आयोजन समिति एवं डॉ निशांत सिंह,संतोष कश्यप के द्वारा उपहार भेंट दी गई।
